- रांची रेलवे स्टेशन के आसपास के 15खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
रांची। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा टीम ने 24 फरवरी को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था।
निरीक्षण के दौरान कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट तथा खालसा रेसिडेंसी का निरीक्षण किया गया।
जांच के क्रम में जिन निबंधित दुकानों में कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। साथ ही, 9 खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण दल द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। भविष्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व-त्योहार के अवसर पर आम नागरिकों एवं यात्रियों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


