बिशुनपुरा में वार्षिकोत्सव मेले का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • आकर्षक झूलों व जलपरी शो से सजा परिसर

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पोखरा चौक स्थित श्री विष्णु मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को मंदिर परिसर के समीप मेला शुरू हुआ। इसका शुभारंभ मंदिर समिति के पदधारी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों ने पूजा-अर्चना कर किया।

मेला परिसर में इस बार टॉवर झूला, नाव झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, मिकी माउस, जलपरी शो सहित विभिन्न प्रकार के मीना बाजार लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति के अनुसार झूले प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित होंगे। यह मेला 2 मार्च तक चलेगा।

झूला संचालक एमडी रफीक अंसारी ने बताया कि गढ़वा जिले में पहली बार बिशुनपुरा विष्णु नगरी में जलपरी का शो आयोजित किया गया है, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। इस विशेष शो को देखने के लिए दूर-दराज से भी लोग पहुंच रहे हैं।

मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश भंडारी, सचिव गौरी शंकर प्रसाद, उपसचिव प्रभु राम चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव, मंदिर के मुख्य पुजारी त्रिदीप मिश्र, सूचना मंत्री सच्चिदानंद गुप्ता, पूर्व सचिव नवल किशोर गुप्ता, योगेश्वर राम, मक्खन पासवान, श्याम सुंदर राम, समाजसेवी बलराम पासवान, नागेंद्र ठाकुर उर्फ छुन्नू ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *