- दोनों बच्चों को उनके करीबी रिश्तेदार ने बाल मजूदरी में धकेला
रांची। कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में पैन इंडिया बाल और किशोर मज़दूरी के उन्मूलन के साथ-साथ सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए पूरे भारत में बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन और डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में यह हुआ।
डालसा सचिव ने बताया कि बचाव और पुनर्वास अभियान के तहत लगे शिविर के दौरान डालसा टीम के सदस्यों की नजर खदगढ़ा बस स्टैंड स्थित पूजा होटल में एक रोते हुए 8 वर्षीय बच्चे पर पड़ी। टीम के सदस्य बच्चे के पास गये।
बातचीत के क्रम में बताया कि वह गिरिडीह का रहनेवाला है। उसके रिश्तेदार द्वारा उसे कुछ दिन पहले यहां आकर बर्तन धोने के काम पर लगाया है, जिसके एवज में 200 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलता है।
उसने एक और बच्चे के बारे में बताया, जिसे टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया। डालसा सचिव ने बच्चे को चाईल्ड हेल्पलाईन के मेंबर के द्वारा सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया। चाईल्ड हेल्पलाईन के द्वारा दिये गये आवेदन को प्राथमिकी के लिए संबंधित थाना में भेजा गया है।
इस अवसर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा, चाईल्ड हेल्पलाईन के सदस्य, अहातू थाना के सब इंस्पेक्टर, खादगढ़ा टोओपी के पुलिस अधिकारी, साथ में विधि के छात्र अभिनव शरद, पीएलवी मानव कुमार सिंह, लता कुमारी, स्नेहलता दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


