विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पोखरा चौक स्थित पलामू प्रमंडल की प्रसिद्ध शेष सैया श्री विष्णु मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को जलयात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर लाल चौक, ब्लॉक मोड़ होते हुए थाना समीप सूर्य मंदिर स्थित बांकी नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा। जल उठाने के दौरान घाट परिसर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इसके बाद यात्रा पुनः ब्लॉक मोड़, लाल चौक, बैंक मोड़, शंकर मोड़, चकचक मोड़, गांधी चौक, पुरानी बाजार एवं शिव चबूतरा होते हुए विष्णु मंदिर स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने शिव बाबा पर जल व पुष्प अर्पित कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूरे मार्ग में “जय श्री विष्णु” और “हरि बोल” के जयघोष, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों एवं भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में जलयात्रा को लेकर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिशुनपुरा ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल उठाने पहुंचे थे।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से बिशुनपुरा थाना की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई थी। एएसआई मिंतुल्लाह खान अपने दल-बल के साथ पूरे मार्ग में मुस्तैद दिखे। पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी बखूबी निभाई गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में श्री विष्णु मंदिर विकास समिति, बिशुनपुरा के अध्यक्ष नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश भंडारी, सचिव गौरी शंकर प्रसाद उर्फ दुदुन, उपसचिव प्रभु राम चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव, बगवानी मंत्री कृष्णा ठाकुर, सूचना मंत्री सच्चिदानंद गुप्ता, सदस्य श्याम लाल गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, शिवकुमार ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर उर्फ छुन्नु, भोलानाथ साहू, पृथ्वीनाथ पाल, मक्खन पासवान, योगेश्वर राम, संजय चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, श्याम सुंदर राम शामिल रहे। इसके अलावा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, समाजसेवी बलराम पासवान, अशोक कुमार मेहता, मुकेश कुमार, हिमांशु ठाकुर उर्फ गोलू, ज्वाला मेहता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन भव्य रूप ले सका।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


