टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, कही ये बात

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। दुखद खबर पश्चिम बंगाल से आई है, जहां सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया।

मुकुल रॉय बीमार थे और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

बेटे ने बताया कि बीती रात 1.30 बजे उन्हें अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 71 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा करने की कोशिशों के लिए याद किया जाएगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से दुख हुआ। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा करने की कोशिशों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *