राज्‍यसभा की 37 सीटें हो रही खाली, हरिवंश सहित इनका कार्यकाल हो रहा पूरा, यहां देखें सूची

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश के 10 राज्‍यों की राज्‍यसभा की 37 सीटें खाली हो रही है। वरिष्‍ठ पत्रकार हरिवंश सहित कई सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है।

चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ़ स्टेट्स (राज्य सभा) के हर दो साल में होने वाले चुनावों की घोषणा की है। चुनाव 16 मार्च, 2026 को है। वोटों की गिनती भी वोटिंग वाले दिन ही होगी।

आयोग के अनुसार खाली हो रहे पदों के लिए नामांकन 23 फरवरी से भरा जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। नामांकन की स्‍क्रूटनी 6 मार्च को होगा। नाम 9 मार्च तक वापस लिया जा सकेगा।

खाली हो रहे सीटों की सूची

क्रम संख्याराज्यसदस्य का नाम (श्रीमान/श्रीमती/सुश्री)सेवानिवृत्ति की तिथि
1.महाराष्ट्रकराड, डॉ. भगवत किशनराव02.04.2026
2.खान, डॉ. (श्रीमती) फौजिया तहसीन अहमद
3.चतुर्वेदी, प्रियंका विक्रम
4.पवार, शरदचंद्र गोविंदराव
5.पाटिल, धैर्यशील मोहन
6.पाटिल, रजनी अशोकराव
7.अठावले, रामदास बंदू
8.ओडिशाममता मोहंता02.04.2026
9.मुजीबुल्ला खान
10.सुजीत कुमार
11।निरंजन बिशी
12.तमिलनाडुएन.आर. एलांगो02.04.2026
13.पी. सेल्वारासु
14.एम. थंबीदुराई
15.तिरुचि शिव
16.डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू
17.जीके वासन
18.पश्चिम बंगालसाकेत गोखले02.04.2026
19.रितब्रता बनर्जी
20.बिकाश रंजन भट्टाचार्य
21.मौसम नूर (05.01.2026 से रिक्त)
22.सुब्रत बख्शी
23.असमरामेश्वर तेली09.04.2026
24.भुवनेश्वर कलिता
25.अजीत कुमार भुयान
26.बिहारअमरेंद्र धारी सिंह 09.04.2026
27.प्रेम चंद गुप्ता
28.रामनाथ ठाकुर
29.उपेंद्र कुशवाहा
30.हरिबंश नारायण सिंह
31.छत्तीसगढ़कवि तेजपाल सिंह तुलसी09.04.2026
32.फूलो देवी नेताम
33.हरि‍याणाकिरण चौधरी09.04.2026
34राम चंदर जांगरा
35.हिमाचल प्रदेशइंदु बाला गोस्वामी09.04.2026
36.तेलंगानाडॉ. अभिषेक मनु सिंघवी09.04.2026
37.के.आर. सुरेश रेड्डी

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *