फाल्गुन उत्सव एवं निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को, पोस्‍टर का विमोचन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री श्याम संघ के तत्वावधान में अपर बाजार स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर परिसर में फाल्गुन उत्सव एवं निशान शोभायात्रा का आयोजन 27 फरवरी को किया गया है। इसे लेकर श्री श्याम संघ ने फाल्गुन उत्सव के पोस्टर का विमोचन गणेश मंत्रोच्चार के साथ किया।

संस्था के अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि फाल्गुन सुदी एकादशी के दिन बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करने का अत्यंत विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा व भक्ति से अर्पित किया गया निशान भक्तों के कष्टों को हरकर जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करता है।

अध्यक्ष ने बताया कि 27 फरवरी को प्रातः 7 बजे श्री राधा वल्लभ मंदिर से 401 पावन निशानों के साथ भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अपर बाजार के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां श्याम भक्त विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे।

महोत्सव संयोजक विनायक पोद्दार ने बताया कि निशान कार्ड प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 8340503661, 9835162257, 9955453736 एवं 9835918837 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे से श्री राधा वल्लभ मंदिर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार, नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, सवामनी, महाप्रसाद एवं फूलों की होली का विशेष आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर पटना की प्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना गोस्वामी द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। दरबार की साज-सज्जा अनुभवी माली द्वारा आकर्षक एवं भव्य रूप से की जाएगी। रंग भरी एकादशी के अवसर पर भक्त बाबा श्याम के साथ गुलाल, अबीर एवं पुष्पों की होली खेलेंगे।

रात 12 बजे के बाद बाबा श्याम को खीर एवं चूरमा का महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

संस्था के संरक्षक विष्णु लोहिया ने शहर के समस्त श्याम प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में फाल्गुन उत्सव में सहभागी बनकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विनायक पोद्दार, उप संयोजक आशीष अग्रवाल सहित अनिल लोहिया, हरेंद्र अग्रवाल, मनोज काबरा, सौरभ कटारुका, संतोष लोहिया, मुकेश कटारुका, सुरेश शारदा, विकास अग्रवाल, प्रदीप खोवाल, ललित शर्मा, रूपेश लोहिया, रवि अग्रवाल, प्रवीण मंगल, भगवती हेतमसरिया सहित अनेक सदस्य लगे हुए हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *