Ranchi : महाशिवरात्रि पर शिव बारात के कारण यातायात में बदलाव

झारखंड
Spread the love

रांची। देश समेत झारखंड भर में रविवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। राजधानी रांची में 15 फरवरी को महा शिवरात्रि के अवसर पर शहर में भारी भीड़ और भगवान शिव-पार्वती की भव्य बारात के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

पुलिस के अनुसार, बड़े वाहनों की नो इंट्री सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। शहर में आने वाले बड़े मालवाहक वाहन निर्धारित स्थानों तक ही जा सकेंगे।

छोटे वाहन विभिन्न मार्गों से परिचालन जारी रखेंगे, लेकिन जुलूस के दौरान कुछ क्षेत्रों में प्रवेश वर्जित रहेगा। कांके की ओर जाने वाले छोटे वाहन राम मंदिर मोड़, हाटलिप्स चौक और न्यू मार्केट चौक से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

शिव बारात जुलूस के समय शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर, मिनाक्षी गली, सुखदेवनगर, बालाजी मंदिर, सुलभ शौचालय और गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।

जुलूस का मार्ग इंद्रपुरी शिव मंदिर से शुरू होकर रातु रोड, मेट्रोगली, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली और आर आर स्पोटिंग दुर्गा पुजा समिति के प्रांगण में समाप्त होगा। ट्रैफिक एसपी ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि जुलूस वाले रूट का कम से कम प्रयोग करें और सुगम यातायात में सहयोग करें।

जानें शहर में कहां तक आ सकेंगे वाहन

आने वाला क्षेत्र/जिला रांची में मुख्य ड्रॉप पॉइंट
कांके -रांची बोड़ेया
कांके पतरातु- रांची चांदनी चौक
चाईबासा-खूंटी- रांची बिरसा चौक
गुमला-सिमडेगा- रांची कटहल मोड़
गुमला-सिमडेगा- रांची आइटीआइ बस पड़ाव
पलामू-लोहरदगा- रांची पिस्का मोड़
जमशेदपुर- रांची दुर्गा सोरेन चौक
जमशेदपुर- रांची सदाबहार चौक

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK