चिकपाल। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 159वीं बटालियन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के ग्राम बड़ेसट्टी में जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम उप महानिरीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच कंबल, साड़ी, लुंगी, गमछा, बर्तन, बाल्टी, पानी टंकी, खेल सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया।
साथ ही निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट कुमार मयंक ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।
उन्होंने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में लगभग 400 से 450 ग्रामीण लाभान्वित हुए।
मौके पर एसीओ मोहन लाल निषाद, सरपंच बड़ेसट्टी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. काशिफ राजा, डॉ. पी. अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जवान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


