रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को लैंपलाइटिंग और दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, रजिस्ट्रार प्रो. श्रीधर बी. डांडीन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, उप-प्राचार्या श्रीमती मीनल श्वेता एवं विश्वविद्यालय के सभी डीन ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने मानव सेवा एवं निष्ठा की शपथ ली। दीक्षांत समारोह में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रो. गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नर्सिंग के क्षेत्र में योगदान की चर्चा करते हुए नर्सों की सेवा भावना एवं त्याग के विषय में बताया।
अपने संबोधन में प्रो. जगनाथन ने नर्सो की सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें समर्पण की प्रतिमूर्ति करार दिया।
डॉ. सुबानी बाड़ा एवं आशुतोष द्विवेदी ने भी संक्षेप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योग प्रस्तुतियों से संपन्न हुआ।
एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान तथा राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


