21 जोड़ों के सामूहिक विवाह की तैयारी शुरू, फाउंडेशन ने मंदिर में दिया आवेदन

झारखंड सरोकार
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की टीम ने 21 फरवरी को प्रस्तावित 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस संबंध में फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बाबा खोनहरनाथ मंदिर पहुंचकर आवेदन पत्र मंदिर के सचिव मनोज तिवारी को सौंपा।

मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि सभी विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ पूर्ण कराए जाएंगे।

मौके पर फाउंडेशन के सचिव महाकाल तिवारी, अध्यक्ष संजीव दुबे, महामंत्री प्रियांशु दुबे तथा वरिष्ठ सदस्य आर्यन मंसूरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।

सचिव महाकाल तिवारी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने के साथ समाज में एकता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना लक्ष्य है। सामूहिक विवाह से न केवल आर्थिक बोझ कम होता है, बल्कि सामाजिक सहभागिता का भी सकारात्मक संदेश जाता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *