रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची कृषि महाविद्यालय की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। विभिन्न दूरी और श्रेणी की दौड़-कूद प्रतियोगिताओं में लगभग 150 छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेल ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से शरीर मजबूत और सक्रिय रहता है। इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कुलपति ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। कई विद्यार्थी खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी बनाते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में अवश्य भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही और निदेशक छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल ने भी अपने उदगार व्यक्त किये।
उद्घोषणा डॉ सुरभि सिन्हा और डॉ अमनदीप रंजन ने की। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ कर्माकर, उपाध्यक्ष डॉ शशि किरण तिर्की, सचिव डॉ नीरज कुमार एवं डॉ मिंटू जॉब और सह सचिव डॉ शिवम् मिश्र हैं I
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


