श्रीमती कुमुद सहाय ने पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में ग्रहण किया प्रभार

झारखंड
Spread the love

पलामू। श्रीमती कुमुद सहाय ने गुरुवार को पलामू प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण की। श्रीमती सहाय भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच की अधिकारी हैं।

पदभार ग्रहण के उपरांत आयुक्त ने कहा कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों से संबंधित सभी विकासात्मक कार्यों का ससमय संपादन उनकी प्राथमिकता होगी।

उनके स्तर की राजस्व संबंधी, भू-अर्जन, कल्याण, खेल आदि अन्य विकासात्मक योजनाएं जो उनके समक्ष आएंगे, उसका ससमय निष्पादन कर संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने प्रमंडल स्तरीय कार्यालयों एवं प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत तीनों जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं आम लोगों के सहयोग से कार्यो का निष्पादन करने की बातें कहीं। उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सीख दी।

इधर, पलामू पहुंचने पर पलामू उपायुक्त समीरा एस. स्थानीय सर्किट हाउस में गुलदस्ता भेंट कर आयुक्त का स्वागत किया। गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की। गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

पदभार के उपरांत क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव-सह-परिवहन आयुक्त मनीष कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार चौबे एवं रणधीर कुमार, पीए आदित्य श्रीवास्तव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर आदि पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मौके पर एसएमपीओ अमनदीप कुजूर, कनीय सचिवालय सहायक सोनू कुमार एवं अविनाश राज, तनवीर, अरूण कुमार, राहुल कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, उपनिदेशक कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। 

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *