रांची। कोल इंडिया की रांची स्थित सहायक कंपनी सीएमपीडीआई के नए निदेशक (तकनीकी) आनंद मोहन होंगे। पब्लिक एंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड ने 12 फरवरी को हुए इंटव्यू के बाद इनके नाम की सिफारिश कर दी है। श्री मोहन वर्तमान में ईसीएल में जीएम के तौर पर कार्यरत हैं।
इस चयन प्रक्रिया के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें कोल इंडिया लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, एनएलसी इंडिया लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अधिकारी शामिल थे।
इंटरव्यू में 11 अधिकारियों की उम्मीदवारी पर विचार किया गया। इनमें विभिन्न कंपनियों के जनरल मैनेजर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल थे। विस्तृत विचार-विमर्श और इंटरव्यू के बाद बोर्ड ने ईसीएल के एरिया जनरल मैनेजर आनंद मोहन को इस पद के लिए उपयुक्त पाया। उनके नाम की सिफारिश की।
सीएमपीडीआई कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी है, जो खनन योजना, डिजाइन और तकनीकी परामर्श के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से आदेश जारी के बाद श्री मोहन पदभार ग्रहण करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


