जमशेदपुर। बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शहर में आतंकी साजिश के आरोप में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है।
यह कार्रवाई जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र में अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक घर पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संदिग्धों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़े होने का शक है।
सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में दोनों को हिरासत में लिया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
हालांकि, अभी तक किसी एजेंसी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगभग 18 स्लीपर सेल सक्रिय हो सकते हैं, जो पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जुड़े हैं।
इसी कड़ी में, इंटरपोल ने जमशेदपुर के आजादनगर निवासी अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिस पर विदेश से नेटवर्क चलाने का आरोप है।
उसका भाई जीशान पहले से ही दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


