कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर का रजत जयंती समारोह आयोजित

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के गागी गांव स्थित कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो, डॉ. देवशरण भगत, हसन अंसारी, राजेन्द्र मेहता व स्कूल के प्राचार्य किशोर कुमार महतो ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अतिथियों ने शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर चिंता जताई। समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में दीपक महतो, एतवा उरांव, बिरेन्द्र तिवारी, सुरज मिश्रा, मुखिया फुलमनी नाग, सरपंच लिलावती, पूर्व मुखिया राजेश मुंडा, देवी, अजय कुमार, जहांगीर अंसारी, शिक्षक सुनीता कुमारी, ममता गीत, मकसूद अंसारी, अमित होरो, सरीता केरकेट्टा, प्रीति‍ टोप्पो, स्नेहा कुमारी, स्नेहलता, अनीता कुमारी, अंजली लिंडा, पूनम टोप्पो, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *