साइबर ठगों ने बोकारो डीसी के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

झारखंड अपराध
Spread the love

  • आम जन किसी भी स्थिति में नहीं करें विश्वास

बोकारो। साइबर ठगों द्वारा एक बार फिर उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर भ्रामक एवं संदिग्ध पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है।

आमजनों को किया सतर्क

मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला साइबर फ्रॉड से संबंधित है। उपायुक्त के नाम से बने किसी भी फर्जी फेसबुक आइडी, अनाधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या अज्ञात फोन नंबर से यदि पैसे मांगे जाएं या किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जाए, तो उस पर किसी भी स्थिति में विश्वास नहीं करें।

यही है डीसी का संपर्क विवरण

प्रशासन ने बताया है कि उपायुक्त अजय नाथ झा का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005 है। इसी नंबर पर आवश्यकतानुसार संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उनकी केवल दो ही फेसबुक आईडी-एक आधिकारिक (https://www.facebook.com/share/1NLhq9kJVH/?mibextid=wwXIfr)  एवं एक निजी (https://www.facebook.com/share/17qEvFat7Q/?mibextid=wwXIfr) हैं। इनके अलावा उनके नाम से बनी कोई भी अन्य फेसबुक आईडी पूरी तरह फर्जी है।

प्रशासन ने आमजनों से अपील की कि ऐसे फर्जी अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करें। यदि किसी संदिग्ध मैसेज, पोस्ट या लिंक की प्राप्ति होती है, तो उसे न खोलें और न ही साझा करें।

जांच में जुटी साइबर पुलिस

इस पूरे मामले की जानकारी साइबर थाना बोकारो को दे दी गई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। साइबर ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

थाना में संपर्क कर सकते हैं

प्रशासन ने यह भी बताया है कि यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ हो या किसी प्रकार की आर्थिक क्षति हुई हो, तो वे राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अपने नजदीकी थाना में संपर्क कर सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *