स्त्री सत्संग सभा और माता गुजरी जत्था का गेट टुगेदर

झारखंड
Spread the love

  • 170 सदस्यों ने जमकर की मस्ती,डांस कर मचाया धमाल

रांची। स्त्री सत्संग सभा और माता गुजरी जत्था ने हरमू रोड के सहजानंद चौक स्थित निगम पार्क में गेट टुगेदर का आयोजन चार फरवरी को किया। सभी सदस्य कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा परिसर में एकत्रित हुई।

वहां से ऑटो निगम पार्क पहुंचीं। सभी सदस्य अपने-अपने घरों से चटाई, गेम्स के सामान और लजीज व्यंजन लेकर पहुंची थीं। पार्क में लजीज व्यंजनों के साथ विभिन्न गेम खेलकर नव वर्ष को खूब एंजॉय किया।

सबसे पहले जत्था की सदस्यों ने सामूहिक रूप से वाहेगुरु का जाप किया। फिर हॉजी समेत विभिन्न गेम्स खेले। अंतराक्षरी गेम में गीत गुनगुनाकर माहौल का मजा लिया।

ग्रुप में चालीस से सत्तर वर्ष आयु की महिलाएं शामिल थीं। सीनियर सिटीजन महिलाओं ने उम्र सीमा को दरकिनार कर सीटियां बजाकर जमकर डांस किया। खूब धमाल मचाया। सभी ने खूब रील्स बनाई। पिकनिक एंजॉय कर शाम सात बजे जत्थे की वापसी हुई।

जत्थे की बलबीर मिढ़ा ने बताया कि घर से बाहर भी एक दुनिया है। हम सभी एक साथ ग्रुप में हर वर्ष धार्मिक यात्रा तो करते ही हैं, पर गृहस्थ जीवन से कुछ समय निकालकर इस तरह एंजॉय करने से मन हल्का हो जाता है। नई ऊर्जा का संचार भी होता है।

हमने पिछले वर्ष कांके रोड स्थित रॉक गार्डन से इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत की। अब हर वर्ष इसी तरह एक साथ मिलजुल कर नववर्ष के मौके पर पिकनिक मनाने एवं फुल इंजॉय करने का मन बनाया है। इस जत्थे का नेतृत्व बलबीर मिढ़ा, शीतल मुंजाल, पूनम मिड्ढा, ममता थरेजा, नीतू किंगर एवं रेशमा गिरधर ने किया।

पिकनिक में गीता कटारिया, तीर्थी काठपलिया, मनजीत कौर, दुर्गी देवी मिढ़ा,किरण मुंजाल, कांता मिढ़ा, सुषमा गिरधर, नीता मिढ़ा, नीतू किंगर, कृष्णा मिढ़ा, सुषमा अरोड़ा, ममता थरेजा, सविता मुंजाल, प्रेम सुखीजा, राज कौर काठपाल, गोविंद कौर, लक्ष्मी अरोड़ा, स्वीटी सिडाना, रमेश गिरधर, दुर्गेश लुटाना, इना मिड्ढा शामिल हुईं।

सुषमा गिरधर, रश्मि मुंजाल, किरण तेहरी, अंजु धमीजा, आरती खत्री, टिंकु, सोनिया गिरधर, अंजु गिरधर, बिमला मुंजाल, मीना गिरधर, संगीता अरोड़ा, बंसी गिरधर, हर्षा काठपाल, भावना किंगर, प्रेमी काठपाल, रानी मुंजाल, आशा खत्री, रेणु गखड़, कंचन गिरधर, ममता घई, अंजु मुंजाल, ज्योति धमीजा, रेणु किंगर,सरोज चौधरी, ममता अरोड़ा, संगीता सिडाना समेत अन्य भी शामिल थीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *