Ranchi: एसीबी की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ब्लाॅक को-आर्डिनेटर जगरनाथ गोप 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। एसीबी रांची की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रांची जिला के बुंडू प्रखंड के ब्लाॅक को-आर्डिनेटर जगरनाथ गोप को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उसकी गिरफ्तारी पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल बुंडू के सहायक अभियंता के कार्यालय से की गई है।

एसीबी की टीम उसे लेकर रांची पहुंची, जहां न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसीबी इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

शिकायतकर्ता साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के पश्चिम नारायण टोला स्थित हसनटोला गांव निवासी शाहिद रजा हैं।

उन्होंने एसीबी रांची थाने में लिखित शिकायत की थी कि उन्होंने बुंडू प्रखंड की सभी पंचायतों में जल एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 169 नाडेप सोकपीट का निर्माण कराया था।

इस निर्माण कार्य के भुगतान के एवज में आरोपित ब्लॉक को-आर्डिनेटर जगन्नाथ गोप ने एक लाख 81 हजार 475 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने एसीबी से इसकी शिकायत की। उनकी शिकायत का एसीबी ने सत्यापन कराया। सत्यापन में एसीबी ने आरोपों को सही पाया।

इसके बाद एसीबी रांची ने एक फरवरी को एसीबी थाना कांड संख्या 04/2026 में प्राथमिकी दर्ज की। अगले ही दिन यानी दो फरवरी को आरोपित ब्लाक को-आर्डिनेटर जगरनाथ गोप को एसीबी ने गिरफ्तार किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *