रांची। बड़ी खबर राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से सामने आई है, जहां रविवार दोपहर करीब एक बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक खड़ी एक बस में भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि लाइन में खड़ी एक के बाद एक कुल छह बसें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के अनुसार, सबसे पहले एक बस से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, आग पास में खड़ी अन्य बसों तक फैल गई।
बसों के टायर फटने से हो रहे तेज धमाकों से पूरे बस स्टैंड में दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय बस स्टैंड में मौजूद बस चालक, खलासी और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग की तीव्रता के सामने सभी प्रयास नाकाम साबित हुए।
वहीं, बगल में खड़ी बसों को बचाने के लिए उनके चालक और मालिक उन्हें हटाने में जुटे रहे। आसपास के लोग भी धुएं का गुबार देखकर अपने घरों की छतों पर चढ़कर हालात देखने लगे।
सूचना मिलने के काफी देर बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की दो से तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह बसें जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं। इस घटना के बाद बस मालिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो कम से कम तीन-चार बसों को बचाया जा सकता था।
मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


