सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम घोषित

बिहार खेल देश
Spread the love

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई के तत्‍वावधान में आयोजित सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट के लिए बिहार महिला सीनियर टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता ओडिशा में खेली जाएगी। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और घरेलू प्रतियोगिताओं में योगदान को आधार बनाया गया है।

कप्तानी की जिम्मेदारी प्रगति सिंह को सौंपी गई है। वैदेही यादव को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। चयनित टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्पों का संतुलन रखा गया है। विकेटकीपिंग की भूमिका निक्की कुमारी और श्रुति गुप्ता निभाएंगी, जो घरेलू स्तर पर निरंतर खेल में सक्रिय रही हैं।

चयनित खिलाड़ियों में प्रगति सिंह (सारण), वैदेही यादव (सिवान), हर्षिता भारद्वाज (बेगूसराय), प्रीति प्रिया (पटना), खुशबू कुमारी (समस्तीपुर), आशु अपूर्वा (पूर्वी चंपारण), निक्की कुमारी (वैशाली), श्रुति गुप्ता (सिवान), यशिता सिंह (पटना), दीपा कुमारी (औरंगाबाद), अपूर्वा कुमारी (पूर्णिया), अक्षरा गुप्ता (पूर्वी चंपारण), रचना सिंह (सारण), जूली कुमारी (सिवान), सूर्या भारद्वाज (सिवान), अनामिका राज (भोजपुर) और निधि कुमारी (सारण) को टीम में स्थान दिया गया है।

टीम के साथ सुमित कुमार को कोच की जिम्मेदारी दी गई है। जीशान बिन वासी सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। डॉ. जुली दत्ता को फिजियोथेरेपिस्ट और अमित कुमार को स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग का दायित्व सौंपा गया है। टीम प्रबंधन के लिए मैनेजर की नियुक्ति बिहार क्रिकेट संघ द्वारा की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *