रांची। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इस क्रम में 29 जनवरी को आरपीएफ रांची रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चला रहा था। इस दौरान शाम को प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित फूड प्लाजा के सामने दो व्यक्ति संदिग्ध एवं भयभीत अवस्था में दो पिठ्ठू बैग के साथ बैठे पाए गए।
संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम मोनू कुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता– अशोक राम, निवासी– गाजियाबाद, उ.प्र.) और राजकुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता– विनय राम, निवासी– रोहतास, बिहार) बताया। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपने-अपने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की।
इस मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ, रांची) अशोक कुमार सिंह को दी गई। वे मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर सभी वैधानिक औपचारिकताओं का पालन करते हुए मौके पर ही दोनों व्यक्तियों की तलाशी एवं बैग की जांच की गई।
जांच के दौरान मोनू कुमार के नीले रंग के पिठ्ठू बैग से भूरे प्लास्टिक में लिपटे 4 पैकेट गांजा और राजकुमार के काले एवं नीले रंग के पिठ्ठू बैग से भी 4 पैकेट गांजा बरामद किया गया। सभी 8 पैकेटों को डीडी किट से जांच करने पर गांजा होना प्रमाणित पाया गया। मौके पर वजन किए जाने पर दोनों से 8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
बरामद 8 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन एवं एक सामान्य रेलवे टिकट को आरपीएफ पोस्ट रांची के एएसआई योगेंद्र कुमार द्वारा मौके पर ही जब्त कर सील किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा ओडिशा के फूलमणि क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त कर संबलपुर होते हुए ट्रेन द्वारा रांची पहुंचे थे। इसे सासाराम ले जाकर किसी कृष्णा कुमार नामक व्यक्ति को सौंपना था।
सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत दोनों आरोपियों एवं जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस रांची को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस कार्य को निरीक्षक शिशुपाल, उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, उपनिरीक्षक कमल दास, सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह (फ्लाइंग टीम रांची), एम. अंसारी, एस.पी. रॉय, मो. ए. आलम ने मिलकर अंजाम दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


