बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को रोटरी क्लब ने जर्सी एवं खेल सामग्री दी

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची ने ओरमांझी के महुआ टोली स्थित सचिन तेंदुलकर के युवा फाउंडेशन की बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरण एवं प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उनके अनुभवों एवं उपलब्धियों को भी जाना।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल, शिन गार्ड, जोड़ी मोजे, पानी की बोतलें तथा शोर्ट, वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त फ्रांस के रोटरी क्लब कॉसाद मिडी क्वेर्सी से प्राप्त 700 जर्सियां युवा फाउंडेशन को दी गयी।

इस अवसर पर शिखा गुप्ता ने खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सामाजिक शिष्टाचार पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया।

क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब केवल खेलों को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इन बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास के क्षेत्र में भी सहयोग करेगा। उन्होंने घोषणा की कि युवा फाउंडेशन की चयनित बालिकाओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी सिंघानिया, अनुराग, मनीष सिंह, सुधीर मिश्रा, जसदीप सिंह, गिरीश अग्रवाल, शिखा गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल सहित क्लब के बच्चों का योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *