पिठोरिया। नेपाल में आयोजित होने वाली सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में झारखंड की छह प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत चंद्रा गांव की रहने वाली दिव्यानी लिंडा भी शामिल है।
दिव्यानी लिंडा पूरी भारतीय टीम के साथ नेपाल पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 31 जनवरी को खेलेगी। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिव्यानी ने अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर एक बार फिर टीम इंडिया में स्थान बनाकर झारखंड का नाम रोशन किया है।
दिव्यानी लिंडा की इस उपलब्धि पर समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, रश्मि तिर्की, उनके कोच अनवरुल हक उर्फ बबलू, डॉ. शहनवाज कुरैशी, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, समंदर लाल, आशुतोष त्रिवेदी,रेखा महतो, सुरेंद्र उरांव एवं शकील अहमद साथ ही एक्स आर्मी साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सभी ने कहा कि दिव्यानी की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वह यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


