बीएयू के प्रो अनिरुद्ध शर्मा और प्रो राम प्रवेश सिंह नहीं रहे

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग के अवकाशप्राप्त प्रो डॉ अनिरुद्ध शर्मा का सोमवार को उनके कृषि विहार, अरसंडे, कांके स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।

वह एक शिक्षक और शोध मार्गदर्शन के रूप में बहुत लोकप्रिय थे। वर्ष 2007 में 62 वर्ष की आयु में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था।

मंगलवार को मुक्तिधाम, हरमू में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। दिल्ली में रहनेवाले पुत्र राकेश शर्मा ने मुखाग्नि दी। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो विवाहित पुत्री हैं। कनिष्ठ पुत्री बिन्दु शर्मा बीएयू के सामुदायिक विज्ञान विभाग में सीनियर रिसर्च फेलो हैं।

पिछले दिनों बीएयू के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के अवकाशप्राप्त अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश सिंह का उनके ब्लॉक चौक, कांके स्थित आवास पर देहान्त हो गया था। वह 79 वर्ष के थे।

वर्ष 2010 में विभागाध्यक्ष पद से अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने तीन वर्ष तक बीएयू के कृषि व्यवसाय प्रबंधन केंद्र के निदेशक के रूप में भी काम किया था।

उनका अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम बिक्रमगंज (रोहतास) स्थित उनके पैतृक गांव मतुली में सम्पन्न हुआ। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

पुत्र डॉ अखिलेश कुमार सिंह बिहार कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल किशनगंज कृषि महाविद्यालय में पदस्थापित हैं।

कुलपति डॉ एससी दुबे और कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही ने विश्वविद्यालय के दोनों यशस्वी शिक्षकों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK