Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 27 जनवरी,2026 का राशिफल

मेष

दिन लाभदायी रहेगा। धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी। आपका प्रयास सफल रहेगा।

वृष

कार्यक्षेत्र में मन लगेगा। उच्च पदाधिकारी काम से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। काम का दबाव अधिक रहने पर भी तनाव को हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन

धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में रुचि रहेगी। काम में व्यस्त रहेंगे। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहना होगा। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

कर्क

सेहत का ध्यान रखना होगा। सुस्ती महसूस करेंगे। दिन सामान्य रूप से बिताएं, हो सके तो नया काम टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बहुत आवश्यक नहीं हो तो लंबी दूरी की यात्रा आज टाल दें।

सिंह

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों और भरोसेमंद संबंधियों से विचार करके महत्वपूर्ण फैसला लें। विरोधी शांत रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कन्या

काफी सक्रिय रहेंगे। अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंध में रोमांच कायम रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।

तुला

आपके व्यवहार और विचारों में रचनात्मकता की झलक रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी सहायक रहेंगे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक

वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अच्छी बात है कि आप हर चुनौती का सामान साहस से कर पाएंगे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। सेहत का ख्‍याल रखें।

धनु

दिन अनुकूल रहेगा। चिंता और परेशानी में कमी आने से राहत महसूस करेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। धन खर्च हो सकता है। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दूर के रिश्तेदारों से बात हो सकती है।

मकर

आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार में लाभ होगा। निवेश के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।

कुंभ

दिन अनुकूल रहेगा। शुक्र और चंद्रमा के संयोग से आप कुछ अधिक रोमांटिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

मीन

मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *