- Horoscope : 25 जनवरी,2026 का राशिफल
मेष
किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है। धन का दुरुपयोग नहीं करें। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। यात्रा हो सकती है। आय का अतिरिक्त स्रोत स्थापित कर सकते हैं।
वृष
व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आपको आदर्श मानते थे, वे आपके किये कार्यों में खामी निकालेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
मिथुन
नौकरीपेशा को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा।
कर्क
समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा। काम आधे-अधूरे रह जाएंगे।
सिंह
जिन लोगों से वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। कान से संबंधित पीड़ा संभव है। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है।
कन्या
जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं।
तुला
विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना अधिक है। समय रहते जरूरी कार्य करें। जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग बन रहा है। अपनी क्षमता को पहचाने और कार्य करें। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी काम या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है। फंसा हुआ धन मिलने के योग बनेंगे।
धनु
लंबे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो प्रयास कर सकते हैं। दूसरे के मामलों में दखल नहीं दें। अधिकारियों से विवाद करना नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लौह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।
मकर
धन के मामले में समय सामान्य है। नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश नहीं दें।
कुंभ
यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन और कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। आकस्मिक आये कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
मीन
मनमर्जी नहीं करें। हालात को समझें, फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। कारोबार में अड़चनों से मन खिन्न रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


