भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला पदभार, लिया ये संकल्प

झारखंड
Spread the love

रांची। शुक्रवार को वसंत पंचमी के दिन भाजपा के नवचयनित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।

पदभार ग्रहण से पूर्व कार्यालय में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें आदित्य साहू ने संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्धता का संकल्प दोहराया।

मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूजा कार्यक्रम के बाद बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सभी उन लोगों का आभार, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। हम झारखंड को विकास के पथ पर ले जाएंगे।”

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK