मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे लंदन, परंपरागत स्वागत से हुए अभिभूत

झारखंड
Spread the love

रांची। खबर लंदन से आई है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार की देर रात लंदन पहुंच गए।

लंदन पहुंचने पर झारखंडी स्कॉलर्स और भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। परंपरागत स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने थैंक्यू कहा।

इससे पहले, मुख्यमंत्री हेमंत के नेतृत्व वाले झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शिरकत की और वैश्विक कंपनियों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

लंदन पहुंचने पर स्वागत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अपनों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत से वे अभिभूत और निशब्द हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए ‘जोहार’ कहा।

हेमंत सोरेन के साथ सरकारी प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 जनवरी को विश्वविख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में व्याख्यान देंगे।

इस दौरान वे आदिवासी बहुल और संसाधन-समृद्ध राज्यों में टिकाऊ विकास के अनुभवों, संभावनाओं और चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल और ग्रीन इंडस्ट्रियलाइजेशन, जिम्मेदार खनिज-आधारित विनिर्माण और समावेशी निवेश-आधारित विकास’ विषय पर संवाद आयोजित किया जाएगा।

इस संवाद में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सामाजिक मानवशास्त्र की प्रोफेसर और ऑल सोल्स कॉलेज की फेलो प्रो. अल्पा शाह तथा ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में राजनीति और लोक नीति की प्रोफेसर माया ट्यूडर भी शामिल होंगी।

चर्चा का केंद्र बिंदु प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण विकास की वह अवधारणा होगी, जिसे झारखंड सरकार अपने विकास मॉडल के रूप में आगे बढ़ा रही है।

बताते चलें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने वाले झारखंड के पहले मुख्यमंत्री होंगे।

इस मंच के माध्यम से झारखंड के विकास मॉडल को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार का मानना है कि यह संवाद झारखंड में भविष्य के निवेश, नीति निर्माण और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK