देवीपुर में किसान मेला–सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

झारखंड कृषि
Spread the love

संजय यादव

देवघर। अभिव्यक्ति फाउंडेशन जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र मनियारपुर चौक के समीप शुक्रवार को किसान मेला–सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश पासवान, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश यादव के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इस मेले में बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने खेती, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों ने अनुभव साझा किए। किसानों द्वारा अपनी खेती की यात्रा और बदलावों को साझा किया, जिससे अन्य किसानों को व्यवहारिक सीख मिली। बीआरसी लीड फार्मर्स ने क्लस्टर ट्रांसफॉर्मेशन के सामूहिक प्रयासों की सफलता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान युवा और महिलाओं के लिए खेती में भविष्य की संभावनाओं, सरकारी योजनाओं, आजीविका के अवसरों और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासवान, देवीपुर ब्लाक से प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ विजय राकेश बरला, जिला परिषद प्रतिनिधि लक्ष्मी देवी एवं मुकेश कुमार और मुखिया टटकियो पार्वती देवी, मुखिया झुमरबाद ममता देवी ने प्राकृतिक और टिकाऊ खेती को समय की जरूरत बताई। युवाओं को खेती में भागीदारी बढ़ाने को लेकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया।

किसानों को नई कृषि तकनीकों, नवाचारों और उत्पादों की जानकारी दी गई। समानांतर रूप से लोक गीतों की प्रस्तुति ने मेले को उत्सव का रूप दिया। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले किसानों को सम्मनित किया गया।

किसान मेला का सफल आयोजन में अभिव्यक्ति फाउंडेशन की ओर से सचिव कृष्ण कान्त,  परियोजना समन्वयक अमित दीप मिश्रा के साथ ही हरित विकास परियोजना की टीम, अभिषेक शर्मा, उदय चौधरी, अनिंदिता कुंडू, टहलू मंडल, रूपा कुमारी एवं मनोज कुमार यादव उपस्थति रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK