निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले सरदार सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और विनय सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़े मामले में एसीबी ने दिल्ली के रियल स्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

एजेंसी ने सरदार सुरेंद्र सिंह को रांची से गिरफ्तार किया है। एसीबी ने सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया था, लेकिन वह एसीबी की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे।

एसीबी की जांच में यह बात सामने आई कि विनय चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट के मामले में सुरेंद्र सिंह की भूमिका थी।

वर्ष 2017 में सुरेंद्र सिंह ने एक पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को लगभग 43 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था।

एसीबी को संदेह है कि इस खरीद- फरोख्त में विनय चौबे के अवैध धन का निवेश किया गया था।

इसी लेनदेन के दस्तावेजों का सत्यापन करने और धन के स्रोत का पता लगाने के लिए एसीबी ने जनवरी 2026 की शुरुआत में सरदार सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर पूछताछ की थी।

इस मामले में सुरेंद्र सिंह के अलावा रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिष एन.के. बेरा से भी पूछताछ की जा चुकी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK