Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 15 जनवरी, 2026 का राशिफल

मेष

दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यवहार में नम्रता लाने की जरूरत है। वाहन सुख प्राप्त होगा। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी।

वृष

कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा नहीं करें। दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी।

मिथुन

काम करने के तरीकों में सुधार करें। धनागमन सहज होगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे है। समय अनुकूल नहीं है। सतर्क रहें। नया काम आरंभ करने में विलंब होगा।

कर्क

विशेष लोगों से मुलाकात होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

सिंह

अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या

देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर नहीं होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा। विवाद नहीं करें।

तुला

सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। आध्यात्मिक तरक्की होगी। परिजन का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की आशंका है। संभल कर रहें। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु

काम बहुत है। अच्‍छे से कार्यनीति बनाएं। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्टबल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

मकर

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। सांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कुंभ

समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।  सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन

दूसरों के भरोसे नहीं रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग व सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे। नया मकान-दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *