Jharkhand Weather : रांची। कल यानी 15 जनवरी को झारखंड के कई जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 14 जनवरी, 2026 को दी है।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
कोहरा छाया रहेगा
मौसम केंद्र के अनुसार 15 से 20 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं कोहरा/कुहासा छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
यहां चलेगी शीतलहर
केंद्र के अनुसार 15 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव दिखेगा।
सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

