रांची। रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मुहिम के तहत नगर निगम की टीम बुटी मोड़ पहुंची।
टीम को सूचना मिली थी कि शिवाजी प्रतिमा के आसपास अतिक्रमण किया जा रहा है, जहां नगर निगम की जमीन पर कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर दुकानें और मकान बना लिए थे और लंबे समय से वहां व्यापार भी किया जा रहा था।
इससे न सिर्फ सरकारी जमीन पर कब्जा बढ़ रहा था, बल्कि आसपास का इलाका भी अव्यवस्थित होता जा रहा था।
इसी को देखते हुए नगर निगम ने अपनी जमीन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है। अभियान के दौरान पहले लोगों को जगह खाली करने की सूचना दी गई।
इसके बाद अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इस दौरान कच्ची और पक्की दोनों तरह की दुकानों और मकानों को तोड़कर हटाया गया।
नगर निगम का कहना है कि यह जमीन निगम की है और इसे आम जनता के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाना जरूरी है।
अधिकारियों ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


