- हम संगठित ना हुए तो बलवान भी नही हो सकते : विजय शंकर मेहता
रांची। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची एवं नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर सहित जीवन प्रबंधन समूह ने “एक शाम युवाओ के नाम” का आयोजन रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में किया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से एक साथ देश-विदेश में बैठे सवा लाख लोगों ने एक ही समय में हनुमान चालीसा का पाठ कर स्वामी विवेकानंद और हनुमान जी के आदर्शों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचक व प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और हनुमान जी के समर्पण व भक्ति के आधार पर जीवन प्रबंधन का सूत्र पर व्याख्यान दिए। श्री मेहता ने कहा कि हम संगठित ना हुए तो बलवान भी नहीं हो सकते।
स्वामी विवेकानंद ने हिमालय से कन्याकुमारी तक विवेकानंद जी को सभी वर्ग के लोग मिले उन्होंने भारत को समझा। अगर आपके पास धन, दौलत, वैभव, ताकत प्रतिष्ठा सहित सब कुछ हो तो अहंकार मत करो। हमें ये समझना है कि हमारे भीतर विवेकानंद और हनुमान जी का ही अंश है।
इससे पहले हरमू स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। पार्क परिसर की सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया गया।
संस्थान द्वारा दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक द कार्निवाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के कई सदस्यों और युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपना योगदान समर्पित किया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रांत संगठन मंत्री कर्मवीर, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, विधायक सह अयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सरयू राय, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, वरुण साहू सहित अन्य मौजूद थे।
संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर, उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, रामदेव पांडेय, मुकेश पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, राज किशोर सिंह, अजय सिंह, आलोक कुमार, इंद्रजीत यादव, बिमलेश कुमार, अरविंद भगत, नवीन झा, शंभु प्रसाद, रामचंद्र जायसवाल, सुदर्शन सिंह, सुश्री दया भास्कर, विवेक भास्कर,जया भास्कर, संतोष अग्रवाल, राजीव चौधरी,भाब्या भास्कर सहित कई सदस्य मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


