विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल बच्चा पेट्रोल पंप परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके संघर्षमय जीवन को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “गुरुजी अमर रहें” और “झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन” जैसे नारों के माध्यम से अपने नेता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर बिशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय, समानता और विकास के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर संजय गुप्ता, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी, शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, चिंटू देव, अभिजित सिंह, अनिल प्रताप देव, सुनील पाण्डेय, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, नंदलाल चंद्रवंशी, रामदुलार यादव, विजय चौरसिया, पूर्व बीडीसी रामसहाय राम सहित बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


