मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में युवा दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

गुमला। स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्‍य में शनिवार को मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समीप दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गयी। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के बारे में वक्तव्य के अतिरिक्त विद्यार्थियों ने गाना एवं नृत्य प्रस्तुत किया।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक प्राध्यापिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया।

मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. प्रसान्त जाना, डॉ. के.एस. विसडम, डॉ. मनमोहन कुमार, सुश्री धनलक्ष्मी एम., आनंद वैष्णव, डॉ. मोहम्मद अशरफ मलिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं संजय नाथ पाठक उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK