- डालसा आपकी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : शेष नाथ सिंह
लातेहार। पीडीजे-सह-अध्यक्ष डालसा, लातेहार शेष नाथ सिंह ने होगवाग स्थित वृद्धा आश्रम और मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। वृद्धा आश्रम पहुंचकर उन्होंने मिठाई की पैकट बांटकर वहां उपस्थित वृद्धजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उनका हालचाल पूछकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि आपकी सहायता के लिए डालसा हमेशा आपके साथ है। आपकी हर तरह से मदद करने के लिए प्राधिकार तत्पर है। श्री सिंह ने वृद्धजनों को ठंड से बचकर रहने और सही समय पर खाने एवं समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप कराने की सलाह दी।
श्री सिंह ने वृद्धा आश्रम जाने वाले सड़क की हालत देखकर चिंता व्यक्त की। मौके पर उन्होंने कहा कि आश्रम मेन रोड से दूर है, लेकिन वहां तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।
पीडीजे-सह-डालसा अध्यक्ष ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कारा के सभी वार्डों एवं कारा में बंदियों को मिलने वाले सुविधाओं का जायजा लिया। कमियों को सूचिबध करते हुए कारा अधीक्षक को सुधार करने का दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान श्री सिंह दिव्यांग बंदियों से विशेष रूप से मिले। उन्हें यह आश्वासन दिया कि उनके वादों का निपटाना जल्द से जल्द किया जायेगा। उन्होंने महिला बंदियों से भी बात की। उनके वादों की जानकारी ली। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को जाना।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कैदियों को कानूनी रूप से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कैदियों को हर संभव सहायता देने के लिए डालसा प्रतिबद्ध है। कहा कि कैदियों को कोई कानूनी सहायता चाहिए, तो डालसा को आवेदन दे। प्राधिकार हर संभव मदद करेगा।
श्री सिंह ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल मैन्युअल का अक्षरश: पालन करें। कैदियों के सुविधा का पूरा ख्याल रखें। मौके पर उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को यह निर्देश दिया कि जेल लीगल एड क्लीनिक का संचालन सुचारू रूप से हो, इस बात का पूरा ध्यान रखें। बंदी आवेदन आने पर उसका त्वरित निष्पादन करें।
श्री सिंह ने एलएडीसीएस को भी यह निर्देश दिया कि वह जेल का निरतंर विजिट करें। बंदियों को उनके वादों की पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस बात का विषेष ख्याल रखें कि कोई भी बंदी बिना अधिवक्ता के ना रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


