रांची। झारखंडवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के पांचों भारतीय मजदूर सुरक्षित भारत वापस लौट आए हैं।
वर्तमान में सभी मजदूर मुंबई में हैं, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सरकारी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद उन्हें विमान से झारखंड भेज दिया जाएगा।
प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वे शीघ्र ही अपने-अपने घर लौटेंगे। यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
अपहृत मजदूरों में संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो एवं उत्तम महतो शामिल हैं। इनका अपहरण 25 अप्रैल 2025 को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी में हुआ था।
सभी मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड की पावर ट्रांसमिशन परियोजना में कार्यरत थे। जहां इस्लामिक स्टेट ऑफ ग्रेटर सहारा ने हमला किया था। इस हमले में नाइजर के 12 सैनिकों की भी जान चली गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू के वरिष्ठ नेता संजय मेहता ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी विदेश मंत्रालय को लिखित रूप में उपलब्ध कराई।
उन्होंने 30 अप्रैल, 2 मई, 4 मई, 22 मई एवं 23 मई 2025 को लगातार पत्र लिखकर मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता दी और पूरे संकट काल में परिवारों को धैर्य व भरोसा बनाए रखने का संबल दिया।
संजय मेहता के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय सक्रिय हुआ। विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, नाइजर में भारत के राजदूत, नाइजर के सेना प्रमुख, माली, बुर्किना फासो, नाइजीरिया सहित पड़ोसी देशों में भारतीय राजनयिक मिशनों तथा अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया गया।
भारतीय राजदूत द्वारा 9 मई 2025 को नाइजर के सेना प्रमुख से हुई बैठक में मजदूरों की सुरक्षित रिहाई का भरोसा दिया गया था।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण माली को भी राजनयिक स्तर पर सक्रिय किया गया। वहीं, रेड क्रॉस ने अपने मानवीय नेटवर्क के माध्यम से मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


