रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बेड़ो थाना के सब इंस्पेक्टर को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्होंने ट्रक का एमवीआई के पास यांत्रिक जांच प्रतिवेदन भेजने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार एक परिवादी ने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज कराई थी कि टाटा एलपीटी चौहद चक्का ट्रक का एमवीआई के पास यांत्रिक जांच रिपोर्ट भेजने के लिए बेड़ो थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान द्वारा ₹50,000 की घूस की मांग की जा रही है। परिवादी रिश्वत देना नहीं चाहता था, लेकिन आरोपी पुलिस अधिकारी बार-बार दबाव बना रहा था।
परिवादी ने आखिरकार इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी टीम ने पाया कि रिश्वत की मांग सही है। इसके बाद एसीबी रांची थाना कांड (संख्या-02/2026, दिनांक 7 जनवरी, 2026) को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसीबी रांची की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जनवरी, 2026 को सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को परिवादी से ₹10,000 की घूस लेते हुए बेड़ो थाना परिसर में रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


