धनबाद। बड़ी खबर आई है, झारखंड एसीबी की टीम ने धनबाद रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अधिकारियों समेत 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी और कई बिचौलिए शामिल बताए जा रहे हैं।
यहां बताते चलें कि, धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए झारखंड सरकार ने रैयतों की जमीन अधिग्रहित की थी। लेकिन रैयतों के मुआवजा भुगतान में बड़े पैमाने गड़बड़ियां की गईं।
अनुमान के मुताबिक, इस मामले में करीब 300 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले का आरोप है। वर्ष 2014 में मामला उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच पहले निगरानी ब्यूरो और बाद में एसीबी को सौंपी थी।
प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि भी हुई थी। उस समय तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, लाल मोहन नायक सहित कई अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया था।
जानकार एसीबी की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं। यह भी बता दें कि, इस मामले में न्याय मिलने की उम्मीद में अबतक छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


