रांची। भारी ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूलों में केजी से 12वीं तक की कक्षाएं 10 जनवरी तक बंद रहेंगी। इसका निर्देश रांची उपायुक्त ने दिया है। उनके आदेश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 8 जनवरी को जारी कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के विशेष बुलेटिन में झारखंड में अगले कुछ दिनों तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है।
वैसी स्थिति में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी/गैर सरकारी/निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 9 से 10 जनवरी, 2026 तक स्थगित किया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो परीक्षा का संचालन और 10वीं एवं 12वीं के कक्षाओं का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे।
सरकारी और गैर सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी अपने विद्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ई-विद्या वाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादित करेंगे।
यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


