एमवे इंडिया ने होम डिलीवरी सेवा को किया और मजबूत

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। एमवे इंडिया ने आज अपनी होम डिलीवरी सेवाओं में बड़े सुधारों की जानकारी साझा की। ये अपग्रेड कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसके तहत पूरे देश में डिस्ट्रीब्यूटर्स और उनके ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और सहज ऑर्डरिंग अनुभव मिल सके।

पिछले पांच सालों में, एमवे ने अपनी होम डिलीवरी क्षमताओं को काफी मज़बूत किया है। डिलीवरी की स्पीड में बड़ा सुधार हुआ है। डिलीवरी का समय 48% घटाकर 3.1 दिन से सिर्फ 1.6 दिन कर दिया गया है। नेक्स्ट-डे डिलीवरी 29% से बढ़कर 55% से ज़्यादा हो गई है।

इस बेहतर अनुभव को सर्विस नेटवर्क के विस्तार से और भी मज़बूती मिली है, जो अब भारत के 90% से ज़्यादा पिनकोड्स तक पहुंच गया है-8,000 से बढ़कर 17,500 से अधिक। ये उपलब्धियां एमवे की उस अटल प्रतिबद्धता को दिखाती हैं, जिसमें पूरे भारत में उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण वेलनेस प्रोडक्ट्स पहुंचाना शामिल है।

इस बदलाव पर एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा, “डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहक हमारी रणनीति के केंद्र में हैं। हम होम डिलीवरी को एक रणनीतिक स्तंभ के रूप में विकसित कर रहे हैं, जो बेहतर सेवा, प्रोडक्ट एक्सेस में सुधार और पूरे भारत में सहज अनुभव उपलब्ध कराता है। यह परिवर्तन मज़बूत राष्ट्रीय साझेदारियों, बेहतर डिजिटल बैकबोन और ज़्यादा चुस्त सप्लाई चेन में रणनीतिक निवेश से संभव हुआ है, जिससे हम तेज़ी से प्रतिक्रिया दे पाते हैं, स्मार्ट तरीके से काम करते हैं। अधिक निरंतरता के साथ सेवा देते हैं।

एमवे इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल ऑम्नी चैनल लॉजिस्टिक्स, कस्टमर सर्विसेज़ एंड नॉर्थ रीजन) संजीव सूरी ने कहा कि जैसे-जैसे सप्लाई चेन कॉस्ट सेंटर से वैल्यू क्रिएटर में बदल रही हैं, एमवे में हमारा फोकस एक इंटेलिजेंट, रिस्पॉन्सिव और लोगों के लिए बने नेटवर्क को बनाने पर रहा है जो असल ग्राहक मूल्य प्रदान करे। हमारी होम डिलीवरी ऑपरेशंस में हुई तरक्की इसी बदलाव को दर्शाती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *