पलामू। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को सीधे डीसी के समक्ष रखा। समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने एक-एक फरियादी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार में लेस्लीगंज के झरकटिया से आये राहुल कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को उन्होंने अपने धान की बिक्री लेस्लीगंज पैक्स में की थी। आज तक मुझे ना भुगतान किया गया है और ना ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। उन्होंने डीसी से अपने धान का पैसा भुगतान कराने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में पड़वा के गोलहना से आये अरुण कुमार ने बताया कि वह दिव्यांग है। उन्हें चलने के लिए ट्राई साईकल की आवश्यकता है। इस फरियाद को सुनते ही डीसी ने समाज कल्याण पदाधिकारी को अरुण कुमार को ट्राई साईकल उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया। इसके बाद अरुण कुमार को ऑनस्पॉट ट्राई साईकल उपलब्ध करा दिया गया।
उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में ट्रांसफर से संबंधित शिकायतें, आंगनबाड़ी सेविका चयन से जुड़े मामले, सरकारी रोड पर अतिक्रमण, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के डीलरों से संबंधित शिकायतें, आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्यालय स्थानांतरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।
डीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने के निर्देश दिये।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


