रांची। बड़ी खबर आई है, निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच के दौरान रांची के चर्चित ज्योतिष एनके बेरा से एसीबी ने पूछताछ की है।
उन्हें पिछले दिनों पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय बुलाया गया था। उन्हें मुकुंद अपार्टमेंट के फ्लैट की खरीद बिक्री के सिलसिले में पूछताछ के लिए लाया गया था।
विनय चौबे व उनसे जुड़े लोगों की जांच के दौरान प्रियंका त्रिवेदी द्वारा लालपुर के मुकुंद अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदे जाने की जानकारी मिली थी।
प्रियंका त्रिवेदी, आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साले की पत्नी है। एसीबी की जांच के दायरे में चौबे के ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक लालपुर स्थित फ्लैट की खरीद बिक्री के मामले में हुई आगे की जांच के दौरान यह पाया गया कि प्रियंका त्रिवेदी ने यह फ्लैट सरदार सुरेंद्र सिंह से खरीदी थी।
फ्लैट नंबर 1A का मालिकाना हक डॉक्टर नंद किशोर बेरा के पास था।बेरा ने फ्लैट की बिक्री के लिए 2012 में सरदार सुरेंद्र सिंह को पावर ऑफ अटर्नी दिया था।
इसके बाद सरदार सुरेंद्र सिंह ने यह फ्लैट वर्ष 2017 में प्रियंका त्रिवेदी से 43 लाख रुपये में बेची थी। जांच के दौरान पाया गया कि नंद किशोर बेरा कोई और नहीं, बल्कि रांची का चर्चित ज्योतिष एनके बेरा ही है।
इसके बाद एसीबी ने ज्योतिष एनके बेरा को पूछताछ के लिए उनके घर से बुलाया था. क्योंकि एसीबी द्वारा अब तक की जांच के दौरान मिले तथ्यों के मद्देनजर विनय चौबे से जुड़े लोगों द्वारा किये गये हर वित्तीय लेनदेन को शक की नजर से देखा जा रहा है।
इस बात के मद्देनजर एसीबी ने बेरा से भी मुकुंद अपार्टमेंट स्थित फ्लैट की बिक्री में हुई लेनदेन के सिलसिले में पूछताछ की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


