नशा जागरुकता अभियान को लेकर 5 जनवरी को रैली

झारखंड
Spread the love

  • स्‍कूल, कॉलेजों में विभिन्‍न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी : डालसा सचिव

रांची। नालसा के निर्देश, झालसा के मार्गदर्शन और न्‍यायायुक्‍त के नेतृत्‍व में नालसा डॉन योजना-2025 के तहत युवाओं के लिए नशा जागरुकता अभियान वृहत पैमाने पर चलाया जाएगा। यह 5 से 12 जनवरी तक चलेगा। यह जानकारी डालसा (रांची) सचिव राकेश रौशन ने 3 जनवरी को मीडिया को दी।

डालसा सचिव ने बताया कि अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके तहत पहले दिन यानी 5 जनवरी को सिविल कोर्ट से रैली निकाली जाएगी। यह अल्‍बर्ट एक्‍का चौक, शहीद चौक होते हुए वापस सिविल कोर्ट आकर समाप्‍त हो जाएगी। इसमें जिला व पुलिस प्रशासन, न्‍यायिक पदाधिकारी, पीएलवी सहित अन्‍य शामिल होंगे।

श्री रौशन ने बताया कि जागरुकता अभियान पंचायत स्‍तर तक चलाया जाएगा। इस दौरान स्‍कूल, कॉलेजों में लेखन, पोस्‍टर बनाओ, वाद-विवाद सहित अन्‍य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्‍कृत भी किया जाएगा।

डालसा सचिव ने बताया कि नशा जागरुकता अभियान के तहत हेल्‍प लाइन नंबर 15100 का व्‍यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। नशा करने वालों को इससे मुक्‍त करने के लिए सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि समाज और देश को नशामुक्‍त बनाना हम सभी की जिम्‍मेवारी है। हर व्‍यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK