मरीजों की सेवा कर मनाया जन्‍मद‍िन, सदर अस्पताल को एंबुलेंस देने की घोषणा

झारखंड सरोकार
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल, ब्रेड एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के सचिव विकास कुमार माली के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस मौके पर विकास कुमार माली ने कहा कि उन्होंने जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी। सदर अस्पताल के मरीजों के साथ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। पीड़ित और असहाय लोगों की सेवा करना ही समाज के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है।

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि आने वाले 15 दिनों के भीतर संस्था की ओर से गढ़वा सदर अस्पताल को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस की कमी के कारण कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने या रेफर करने में परेशानी होती है। एंबुलेंस मिलने से गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सदस्य, सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK