बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • रुद्र महायज्ञ की सफलता की कामना

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिला मुख्यालय अंतर्गत ग्राम जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में गुरुवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। यह पूजा आगामी नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ के सफल आयोजन की कामना को लेकर की गई।

महायज्ञ का आयोजन 8 से 16 मार्च, 2026 तक मंदिर परिसर में किया गया है। इसके प्रधान संयोजक युवा समाजसेवी राकेश पाल हैं। इस विशेष पूजा-अर्चना में यज्ञाधीश आचार्य आशीष वैद्य के सानिध्य में भगवान शिव की विधिवत आराधना की गई।

पूजा के दौरान आचार्य दीपक मिश्रा एवं अतुल ब्रह्मचारी द्वारा समवेत मंत्रोच्चारण से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। नववर्ष के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। भगवान शिव से स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में जागृति युवा क्लब के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय कुमार पाल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, उपकोषाध्यक्ष चैतू भुईयां सहित क्लब के कई वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों की भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK