Ranchi: सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, ब्राउन शुगर के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम को ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

टीम ने तीन महिलाओं समेत कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।

गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने शांतिनगर, तिरिल, रोड नं.10 स्थित बाबला राम के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान अम्बर कुमार राम उर्फ तपन, बाबला राम, मुन्नी देवी और दिव्या कुमारी को मौके से पकड़ा।

इनकी तलाशी में अन्य सामानों के साथ ब्राउन शुगर बरामद हुई। मुख्य अभियुक्त अम्बर कुमार राम की निशानदेही पर तीन अन्य व्यक्तियों पियुष कुमार, समीर तिर्की और अमन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

ये सभी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर बाजार और शांतिनगर इलाके के निवासी और किरायेदार हैं। मुख्य सरगना अम्बर कुमार राम के विरुद्ध रांची जिले के सदर थाना में पूर्व में 13 और अन्य थानों में तीन सहित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रांची पुलिस के द्वारा बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। बता दें कि यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK