राहुल गांधी के भांजे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई, जानें उसके बारे में

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भांजे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की है। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीब के लोग शामिल रहे।

दोनों परिवारों ने अब शादी के लिए सहमति दे दी है। शादी समारोह राजस्थान के किसी स्थान में होने की योजना है। परिवार नए साल के जश्न के साथ इसे मना रहा है।

रेहान और अवीवा करीब 7 साल से रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज़ किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंज़ूर करते हुए सगाई को आधिकारिक रूप दिया है।

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली बताई जाती हैं, जिनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब समझा जाता है। उसे Modern School, Delhi से पढ़ाई की। OP Jindal Global University से मीडिया कम्युनिकेशन & जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की।

अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और Atelier 11 नामक फोटोग्राफी स्टूडियो की सह-संस्थापक भी हैं। वह पहले एक नेशनल-लेवल फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी है। अब फोटोग्राफी, ट्रैवल व क्रिएटिव वर्क में सक्रिय हैं।

रेहान वाड्रा भी विज़ुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। सोशल मीडिया और कला-दुनिया में उनकी अलग पहचान है और वो अक्सर अपनी क्रिएटिव पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *